लखनऊ, सितम्बर 19 -- मल्लाही टोला द्वितीय वार्ड के मुफ्तीगंज का मामला स्थानीय लोगों में दहशत, आवागमन बंद लखनऊ। प्रमुख संवाददाता मल्लाही टोला द्वितीय वार्ड के मुफ्तीगंज मोहल्ले में आठ साल पहले बनी सड़क शुक्रवार को अचानक धंस गई। सड़क करीब 16 फीट गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई। इसकी वजह से मार्ग से आवागमन बंद हो गया। स्थानीय निवासी दहशत में आ गए। नगर निगम के इंजीनियरों ने गड्ढा भरवाने का काम शुरू करा दिया गया। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम इंजीनियरों और जिम्मेदार अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद नगर निगम की सड़कें कुछ वर्षों से अधिक नहीं टिक रहीं। यह जनता के पैसे की बर्बादी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम से शिकायत की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। मोहल्ले के निवासी अशफाक, इरशाद और मोहम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.