औरैया, फरवरी 21 -- फफूंद, संवाददाता। रमजान के पाक महीने में इबादत और रोजे की रौनक के बीच नगर की आठ वर्षीय बच्ची उरूज खानम ने अपना पहला रोजा रखकर सबका ध्यान आकर्षित किया। इफ्तार के वक्त उसने अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए दुआ मांगी तो परिवार और मोहल्ले के लोगों ने उसकी हौसला अफजाई कर मुबारकबाद दी। मुहल्ला बाबा का पुरवा निवासी रईस खान की बेटी उरूज खानम शनिवार को सुबह सहरी के बाद पूरे उत्साह के साथ रोजे पर रही। दिनभर उसने धैर्य के साथ रोजा रखा और शाम को इफ्तार के समय दुआ करते हुए अपना पहला रोजा खोला। बच्ची की लगन और खुशी उसके चेहरे पर साफ झलक रही थी। परिजनों ने बताया कि उरूज पहले से ही पहला रोजा रखने को लेकर उत्साहित थी और पूरे दिन बिना किसी परेशानी के रोजा पूरा किया। इफ्तार के बाद परिवारजनों और मोहल्लावासियों ने उसे दुआएं दीं और उसके उज्ज्वल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.