भदोही, नवम्बर 10 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के वहिदा मोड़ के पास रविवार की रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें आठ वाहनों का चालान काट यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। पुलिस टीम की सख्ती से बाइक और कार सवारों की बेचैनी बढ़ी रही। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वहिदा मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें आठ वाहनों का चालान काटा गया। यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही होना तय है। बिना हेलमेट पहने बाइक चलाना कितना घातक होता है, यह हादसा होने के बाद पता चलता है। वाहनों को उतना ही तेज चलाएं जितने पर नियंत्रण बना रहे। रात्रि में वाहन चलाते हैं तो डिपर का प्रयोग करें। यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना में कमी आना संभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...