रांची, अगस्त 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से मंगलवार को विशेष अभियान के तहत शहर के आठ वार्ड में दो पाली में फॉगिंग होगा। निगम की स्वच्छता शाखा की ओर से मच्छर जनित बीमारी की रोकथाम के लिए वार्ड संख्या सात, नौ, 18, 27, 32, 41, 47 और 53 के गली-मुहल्लों में सुबह छह से दिन के दस बजे तक लाविसाईडल कीटनाशी का मशीन के जरिए छिड़काव किया जाएगा। वहीं, शाम में छह से रात नौ बजे तक मशीन से फॉगिंग स्प्रे होगा। बताया गया कि शहरवासी अपने निवास स्थान क्षेत्र में एंटी लार्वानाशी कीटनाशक दवाई के छिड़काव व फॉगिंग के लिए निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर सूचना दे सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.