बलरामपुर, जून 17 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसपुर करौंदा के मजरे करौंदा में सीएमएसवाई द्वारा बनी सड़क अत्यंत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है। इस सड़क का निर्माण लगभग 8 वर्ष पूर्व हुआ था। राम बहादुर, तुलसी, सोमई, चेतराम, मालिक राम, जंग बहादुर, बुददू, अनीस, बड़े बाबू, लालजी, हक्फुल, आजम, असलम, रमजान, धनीराम, जगलाल, सुरेश, मुन्ना लाल व राजकुमार आदि ग्रामीणों ने ने बताया कि भगवान घर से लालबाबू के घर पर लगभग 800 मीटर सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जनहित में सड़क बनवाने की मांग शासन प्रशासन से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.