लखीमपुरखीरी, जुलाई 21 -- महेशपुर थाना हैदराबाद पुलिस ने गोला मेला देखनी आई अपने परिवार से बिछड़ गईं एक आठ वर्षीय बच्ची को परिवार वालो से मिला दिया। जिला हरदोई के थाना हरबल के गांव बेहथर निवासी देवी दयाल अपने परिवार के साथ गोला मेला देखने के लिए आये थे। गोला मोहम्मदी मार्ग पर इनकी आठ वर्षीय पुत्री प्रियंका बिछड़ गईं। सड़क पर निकल रही पीआरवी 2883 को बच्ची रोती हुई दिखी तो पीआ वी बच्ची को थाने ले आई। थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बच्ची का पता पूछकर किसी तरह परिजनों से मिला दिया। परिजन अपनी बेटी से मिल कर खुश हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...