छपरा, फरवरी 19 -- एकमा। एकमा थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को बच्चा घर के समीप स्थित एक दुकान पर सामान लेने गया था। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन खोजते हुए दुकान पर पहुंचे। बताया जाता है कि दुकान के अंदर एक बंद कमरे से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खोलने पर बच्चे के साथ गलत हरकत किए जाने की बात सामने आई। परिजनों को देखते ही आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद परिजन बच्चे को लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने तत्काल बच्चे को चिकित्सीय जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। चार लाख रुपये के चेक बाउंस पर शिक्ष...