अररिया, फरवरी 19 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। रमजान की बरकतों के बीच प्रखंड के मटियारी गांव की आठ वर्षीया नन्ही बच्ची तोहफा परवीन ने इस वर्ष अपना पहला रोजा रखकर आस्था और सब्र की मिसाल पेश की है। कम उम्र में उनके इस जज़्बे की गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में काफी सराहना हो रही है। तोहफा परवीन के पिता हाफिज सेराजउद्दीन पेशे से एक व्यवसाई हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। धार्मिक माहौल में पली-बढ़ी तोहफा ने पूरे उत्साह और हिम्मत के साथ रमजान का पहला रोजा रखा। बताया गया कि इस वर्ष रोजे की अवधि लगभग 12 घंटे 35 मिनट की है, जिसे उन्होंने पूरी लगन और सब्र के साथ पूरा किया। परिजनों ने बताया कि तोहफा ने सहरी से लेकर इफ्तार तक पूरे नियमों का पालन किया और इफ्तार के समय अल्लाह का शुक्र अदा किया। बच्ची के इस हौसले और इबादत के जज़्बे को देखकर परिवार के सदस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.