लखीसराय, फरवरी 16 -- लखीसराय, सूर्यगढ़ा। निज प्रतिनिधि। मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को एक आठ वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आठ वर्षीया बालिका के साथ एक 45 वर्षीय अधेड़ द्वारा दुष्कर्म किया गया। घटना सुबह के 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बालिका को मेडिकल जांच कराने के लिए लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया है। आरोपी की पहचान देवघरा गांव निवासी गोपाल मिश्रा के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के गिरफ्तार कर लिया और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह महाशिवरात्रि को लेकर किशोरी फूल तोड़ने गयी थी। इसी दौरान मौक...