बरेली, जनवरी 11 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुए कैनविज ग्रुप के एमडी कन्हैया गुलाटी समेत नौ लोगों के खिलाफ कोतवाली और इज्जतनगर थाने में 15 लोगों से 55 लाख रुपये की ठगी के दो अन्य मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। अब कैनविज ग्रुप और कन्हैया गुलाटी के खिलाफ मुकदमों का आंकड़ा 40 से ऊपर पहुंच चुका है। कोतवाली में बिहारीपुर करोलान में रहने वाली पूनम अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें शाहदाना कॉलोनी मॉडल टाउन निवासी कैनविज के एमडी कन्हैया गुलाटी, सीताराम कूंचा के अनूप गुप्ता, मधु गुलाटी, राधिका गुलाटी, गोपाल गुलाटी, आशीष महाजन और किमी महाजन को नामजद किया गया है। पूनम का आरोप है कि अनूप गुप्ता ने खुद को कैनविज का डायरेक्टर बताकर अन्य आरोपियों से मुलाकात कराई। प्लान समझाकर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया, जिस पर उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.