बरेली, दिसम्बर 10 -- आंवला। एक महिला ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर दहेज़ उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव मनौना की शीतल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व भमोरा थाना के गांव सिंघा के उपेंद्र कुमार मौर्य से हुई थी। जिसमें काफी दहेज़ दिया गया। मगर ससुराल पक्ष के लोग इतने पर संतुष्ट नहीं थे। वे उसे और अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे और पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति उपेंद्र मौर्य, सुरेश, वीरेंद्र, उमाशंकर, धनदेई, प्रेमवती, वेदवती और वीरमपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...