चंदौली, जनवरी 6 -- पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे के समीप रेलवे डाट पुल के समीप बीते सोमवार की रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को देशी शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के पास से 8.400 लीटर देशी शराब का पाउच बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी वाराणसी मंडुआडीह निवासी विजय कुमार है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस टीम में एसआई अभिषेक शुक्ला चौकी प्रभारी जलीलपुर, सिपाही नजाकत हुसैन, विवेक यादव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...