वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी। महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में कुल 8 लाख 78 हजार 616 भक्तों ने दर्शन किए। भक्तों की यह संख्या महाशिवरात्रि के दिन मंगला आरती के बाद से सोमवार की सुबह 5 बजे तक की है। दर्शनार्थियों का यह आंकड़ा गत वर्ष की तुलना में करीब सवा लाख कम है। गत वर्ष दस लाख भक्तों ने महाशविरात्रि पर विश्वनाथ दरबार में दर्शन पूजन किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...