अंबेडकर नगर, मार्च 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। डिजिटल ई-खसरा पड़ताल का कार्य जोर नहीं पकड़ रहा है। अब तक 11 लाख गाटों के सापेक्ष आठ लाख गाटों का सर्वे कार्य पूरा हो सका है। जिले की 899 ग्राम पंचायतों में 11 लाख गाटों की ई-खसरा पड़ताल के लिए राजस्व विभाग के साथ ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, चकबंदी व कृषि विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। इस कार्य को 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन सर्वे कार्य गति नहीं पकड़ रहा है। अब तक 60 प्रतिशत सर्वे कार्य ही पूरा हो सका है। जिले में पांच लाख से अधिक किसान है। कृषि विभाग, राजस्व विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से फसलों के गाटों का सर्वे कराया जा रहा है। इसमें सर्वेयर को किसान के खेत पर ही जा कर खड़ी फसल की फोटो लेते हुए अक्षांश-देशांतर के साथ ही गाटा संख्या का पूरा विवरण ऑनलाइन ऐप पर अपलोड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.