मोतिहारी, फरवरी 18 -- आदापुर, एक संवाददाता। इंडो-नेपाल सीमा से सटे नकरदेई थाना क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 59.45 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि एसएसबी, मुशहरवा कैंप के साथ संयुक्त अभियान चलाकर छापेमारी की गई। इस दौरान स्मैक, बाइक व 31 हजार 700 सौ नेपाली करेंसी बरामद किए गए। जब्त मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6 से 8 लाख रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों में कमौला, थाना लखौरा निवासी असलम आलम तथा सिरिसिया माल, थाना नकरदेई निवासी दीपक साह शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...