लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पुनर्वास विश्वविद्यालय के 50 विद्यार्थी प्लेसमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय कंपनियों में चयनित हुए हैं। प्लेसमेंट डायरेक्टर बिराग दीक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय में आयोजित वर्चुअल एंड कैंपस ड्राइव के ज़रिए बीटेक, एमबीए, एमसीए और बीबीए के छात्र-छात्राओं को कंपनियों से जॉब ऑफर दिये। जॉब फेयर में सर्वाधिक आठ का लाख का वार्षिक पैकेज मिला है। बीटेक (सीएस) के विद्यार्थियों को इंटेलिपैट सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्रा. लि., बेंगलुरु में बिजनेस डेवलपमेंट ट्रेनी पद पर नूरीन जहां, नौशीन सिद्दीकी, आशुतोष तिवारी और काव्या श्रीवास्तव का चयन हुआ है। एमबीए की छात्रा आयुषी मिश्रा गुजरात के वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने सीईटी सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन के पद पर छह लाख के वार्षिक पैकेज पर चयनित हुई है...