कुशीनगर, फरवरी 12 -- पडरौना। विशुनपुरा थाने की पुलिस ने बुधवार को एक पिकअप वाहन में गुड़ के गत्ते में छिपाकर ले जा रही पौने तीन लाख की 2130 अवैध अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाइस व 44 बीयर किंगफिशर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। थाना विशुनपुरा पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान थाना विशुनपुरा क्षेत्र से एक पिकअप वाहन में गुड़ के गत्ते में छिपाकर ले जा रही 2130 अदद अवैध अंग्रेजी शराब आफिसर च्वाइस व 44 अदद बीयर किंगफिशर (कुल कीमत लगभग 2,83,060 रुपये) के साथ अभियुक्त मीर आलम पुत्र इब्राहीम अली निवासी बैकुण्ठपुर कोठी थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया...