गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण में प्रस्तावित 14 मेट्रो स्टेशन में से आठ स्टेशन के लिए प्रवेश और निकासी के लिए करीब एक एकड़ जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से किया है। इन मेट्रो स्टेशन के दोनों तरफ प्रवेश और निकासी द्वार तैयार किए जाएंगे। जीएमआरएल ने पिछले साल सितंबर माह में एक कंपनी को करीब 15 किमी लंबे पहले चरण के मेट्रो कॉरीडोर का निर्माण करने का टेंडर आवंटित किया था। इसके तहत सेक्टर-45 से लेकर बख्तावर चौक के बीच तेजी से निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मेट्रो के पिलर खड़े करने का काम किया जा रहा है। जीएमआरएल अधिकारियों का दावा है कि मई माह तक मेट्रो पिलर नजर आना शुरू हो जाएंगे। इस बीच जीएमआरएल ने आठ मेट्...