सीवान, जून 9 -- सीवान, हिप्र। कांग्रेस के बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता का भव्य स्वागत रविवार को शहर के एक मैरेज हॉल में किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल माला से पहना उनका अभिनंदन किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेता, कार्यकर्ता सभी बराबर हैं। सीवान जिले में पार्टी को सशक्त करने के लिए वे हर संभव कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भी इसी पार्टी में इसी जिला से रहते हुए देश स्तर पर जिले का नाम रौशन किया। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि प्रदेश कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता सीवान जिले के रहने वाले हैं। ये जिले से पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि हैं। इनके प्रदेश में जाने से सीवान की बात प्रमुखता से उठेगी। के एहतेशाम अहमद ने अंग वस्त्र देकर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.