संतकबीरनगर, दिसम्बर 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद में आठ परिवारों के लिए सोमवार का दिन भावनाओं से भरा सुकून लेकर आया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिवंगत पुलिस कर्मियों के आठों आश्रितों को सेवा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार पात्र अभ्यर्थियों को नागरिक पुलिस आरक्षी पद पर नियुक्त किया। नियुक्ति प्रक्रिया अभिलेख सत्यापन, पात्रता परीक्षण तथा नियमावली 1974 के प्रावधानों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा किया गया। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि पुलिस विभाग अपने दिवंगत कर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनशील है और ऐसे आश्रितों को शीघ्र सेवा अवसर उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को दायित्वपूर्ण सेवा और अनुशासन के साथ कार्य करने की प्रेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.