बलरामपुर, अगस्त 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में नव चयनित आठ मुख्य सेविकाओं को बुधवार को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम में नव चयनित मुख्य सेविका व ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना। डीएम ने सभी नव चयनित मुख्य सेविकाओं को बधाई देते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के मार्ग दर्शन में विभिन्न सरकारी योजनाएं संचालित हैं। मुख्य सेविका एवं ऑगनबाड़ी कार्यकत्री की चयन प्रक्रिया पारदर्शी रूप से सम्पन्न हुई थी। मुख्य सेविका व ऑगनबाड़ी कार्यकत्री का चयन कराकर सरकार ने रोजगार के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण व बच्चों के पोषण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया है। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने सभी नव चयनित मुख्य सेविकाओं को बधाई दी। इस अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.