वाराणसी, अगस्त 7 -- पिंडरा, संवाद। बाबतपुर के सगुनहा तिराहे के पास रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालन और देह व्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार सर्वेश सिंह और अर्जुन सिंह को गुरुवार को फूलपुर पुलिस ने जेल भेज दिया। दोनों आठ महीने से इस काले कारोबर में संलिप्त थे। बुधवार को रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गई थी। किराए के मकान में चल रहे अंशिका रेस्टोरेंट में एसओजी-2 की टीम ने छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 6 युवक एवं 4 युवतियों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ पकड़ा था। इसमें सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। खटौरा (बड़ागांव) निवासी संचालक सर्वेश सिंह एवं उसके भाई मैनेजर अर्जुन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों भाइयों को अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत जेल भेज गया। पुलिस गिरफ्तारी के साथ रेस्टोरेंट को सील करने के साथ अवैध कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.