सीतापुर, फरवरी 23 -- सिधौली, संवाददाता। विकास खंड सिधौली में आठ माह से वेतन न मिलने से नाराज रोजगार सेवको ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठ गए। साथ ही अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों ने ज्ञापन में बताया कि ब्लॉक में तैनात एपीओ अर्चना सिंह के द्वारा योजनाओं में भ्रष्टाचार और वसूली की जा रही है। पूर्व में 10 अक्तूबर 2025 को लिखित ज्ञापन भी दिया जा चुका है, लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। रोजगार सेवकों ने आरोप लगाया कि, मनरेगा योजना में मानदेय भुगतान में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी का संचालक के रूप में पंजीकरण कराना आवश्यक था। उन्होंने जानबूझकर पंजीकरण हेतु आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए जिनके कारण मानदेय भुगतान की कारवाई निरस्त हो गई। रोजगार सेवकों ने कहा है कि जब त...