बेगुसराय, फरवरी 19 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े कर्मियों को पिछले आठ माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण आवास सहायकों, प्रखंड लेखापाल एवं आवास पर्यवेक्षकों के समक्ष भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रखंड की नौ पंचायतों में कार्यरत ग्रामीण आवास सहायक प्रवीण कुमार, राम प्रवेश, सौरभ कुमार, आलोक कुमार, अमन कुमार, प्रकाश मल्लिक, ललन कुमार सहित अन्य कर्मियों ने बताया कि नियमित कार्य करने के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं होना अत्यंत दुखद है। आवास पर्यवेक्षक मुकेश कुमार एवं प्रखंड लेखापाल दीनानाथ ने भी बताया कि लगातार विभागीय निर्देशों के अनुसार लाभुकों के चयन, सत्यापन, जियो-टैगिंग एवं भुगतान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जा रही है, बावजूद...