सोनभद्र, मार्च 9 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत रासपहरी कुंडाडीह चढ़ाई से कुशमाहा लगभग चार किमी लंबी सड़क का निर्माण पिछले आठ माह से अधूरा पड़ा है। जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। मार्ग अधूरा होने के चलते गर्भवती, महिलाओं,बीमार लोगों को अस्पताल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धनराज, जीतू, सुदर्शन, ओम प्रकाश, ज्वाला प्रसाद, अजय, दिनेश, रामरती, सुमन, अनीता आदि ग्रामीणों ने बताया कि खनिज निधि से सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। आधी सड़क पिचिंग भी कर दी गई, बाकी सड़क पर सोलिंग डाल कर छोड़ दिया गया। जिससे पैदल, साइकिल और बाइक वाले लोगों को सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। वही दर्जनों छात्र छात्राएं और अस्पताल जाने वाले मरीजों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.