औरैया, जनवरी 3 -- कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांवों में इन दिनों चोर बेखौफ हैं और पुलिस गहरी नींद में। पिछले आठ महीनों से लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बावजूद एक भी मामला न खुलना पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। हालात यह हैं कि चोर खुली चुनौती देकर लाखों की चोरी कर रहे हैं और पुलिस केवल मौके का मुआयना कर लौट रही है। ताजा मामला बुधवार रात कुदरकोट थाना क्षेत्र के वैवाह गांव का है, जहां चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। देर रात दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और अलमारी उठाकर पास के खेत में ले गए। वहां अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात व नकदी समेट ली। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। यह कोई इकलौती वारदात नहीं है। बीते आठ माह में कुदरको...