गोंडा, दिसम्बर 11 -- बालपुर, संवादददाता। ग्रामीणों व कोटेदारों की सुविधा के लिए गांवों में अन्नपूर्णा भवन बनाने की योजना शासन की ओर से संचालित की है। हलधरमऊ ब्लॉक के बमडेरा गांव में मंजूरी होने के आठ माह बाद भी अन्नपूर्णा भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इसके पीछे सियासी दखलंदाजी प्रमुख वजह बताई जा रही है। इससे गांव वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। विकास खंड हलधरमऊ की ग्राम पंचायत बमडेरा के प्रधान प्रतिनिधि धीरेन्द्र कुमार उर्फ बड़कऊ तिवारी ने बताया बीते मार्च में उनकी ग्राम पंचायत में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। राजनीतिक दखल की वजह से आज तक इसके निर्माण के लिए हरी झंडी नहीं दी गई। इससे ग्राम वासियों को राशन लेने के लिए दूरदराज स्थित कोटे की दुकान पर जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जब राशन आता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.