महाराजगंज, अक्टूबर 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती लावारिस बुजुर्ग रतुला आठ माह बाद परिजनों को मिल गई। आठ माह से गायब चल रही मां रतुला को देख बेटी फफक पड़ी। बहू गले से लिपट गई। बेटी और बहू को देख बोलने में असमर्थ बुजुर्ग के आंखों से आंसू टपकने लगे। बेटी और बहू ने मां की देखभाल व इलाज करने के लिए अस्पताल प्रशासन के साथ स्टाफ की सराहना की। घुघली क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासिनी रतुला (75) फरवरी में घर से निकली और गायब हो गई। मानसिक रूप से बीमार रतुला बोलने में असमर्थ हैं। सड़क पर भटक रही रतुला ठंड से परेशान थी। सड़क पर भटक रही रतुला को कोई इमरजेंसी के सामने छोड़कर चला गया। अस्पताल कर्मचारियों की नजर रतुला पर पड़ी उसे तत्काल सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया। रतुला नाम व घर का पता भी नही बता पा रही थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.