हमीरपुर, फरवरी 14 -- राठ, संवाददाता। घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने व पुत्री को पटका था। जब पति बचाने पहुंचा था तो उसके साथ भी मारपीट की थी। आठ माह बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मझगवां थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गत 10 जून 2025 को रात 10 बजे वह घर के बाहर और पत्नी घर के अंदर आंगन में सो रही थी। तभी पड़ोसी अरविंद दीवाल फांदकर घर में घुस गया और पत्नी के कपड़े फाड़कर जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। अपने बचाव में पत्नी ने विरोध कर शोर मचाया तो साथ सो रही पुत्री जाग गई। आरोपी ने उसको उठाकर पटक दिया। जिससे उसकी कमर और सिर में चोट आ गई। शोर सुनकर वह बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने मारा पीटा। घटना की रिपोर्ट करने थाने पहुंचे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। 13 जून 25 को जिला अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.