महाराजगंज, मार्च 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री व सहायिका एसोसिएशन की बैठक ब्लाक सभागर सिसवा में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कड़ी मेहनत के बाद भी अल्प मानदेय का मुद्दा उठाया। कहा कि आठ मार्च को महिला दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय पर बैठक कर आवाज बुलंद की जाएगी। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि समान कार्य समान वेतन नहीं मिल रहा है। भयंकर महंगाई में भी मानेदय नहीं बढ़ाया जा रहा है। मानदेय नहीं बढ़ने पर बेहतर कार्य की अपेक्षा भी नहीं करना चाहिए। जो अधिकारी व कर्मचारी अधिक वेतन पाते हैं उनका भी मानदेय कम कर देना चाहिए। जिससे सरकार पर आर्थिक बोझ कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कम मानेदय से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। आठ मार्च को सभी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं जिला मुख्यालय पर जरूर पहुंचें। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष आपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.