नई दिल्ली, जनवरी 16 -- पिछले साल मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान करारी शिकस्त झेलने और भारी तबाही झेलने के आठ महीने बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर से उकसावे की कोशिश शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से ड्रोन भेजकर उकसावे की कोशिश कर रहा है। 9 जनवरी से अब तक जम्मू-कश्मीर के कई सीमाई क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जा चुके हैं, जिस पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इसके बावजूद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन भेजने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा। गुरुवार रात भी पुंछ और सांबा के रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। इससे पहले नौशेरा और राजौरी में भी इसी तरह की गतिविधियां सामने आई थीं, जिसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय कर दिए। हालांकि, नई दिल्ली ने इस्लामाबाद से घुसपैठ रोकने का आग्रह कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.