एटा, दिसम्बर 5 -- ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघर्ष समिति ने सभी आठ ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। आठ ब्लॉक कार्यालयों में पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपे गये हैं। संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र मिश्रा, रजनीश यादव, आशीष पटेल ने बताया कि सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक धरना प्रदर्शन कर सभी ने विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन के उपरांत खंड विकास अधिकारियों को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.