गाज़ियाबाद, फरवरी 6 -- गाजियाबाद। जिले में आठ फरवरी से राशन वितरण शुरू होगा। जो 28 फरवरी तक किया जाना है। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति और 21 किलोग्राम, चावल व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर प्रति यूनिट दो किलो चावल, तीन किलो गेंहू का वितरण किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड तीन किलो चीनी 18 रुपए किलो के हिसाब से 54 रुपए में वितरित की जाएगी। राशन का वितरण सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। यदि कार्डधारकों को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या हो तो वह जिला पूर्ति को 0120-3761954 पर फोन कर सूचना देकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.