रिषिकेष, फरवरी 6 -- डोईवाला स्थित आशीर्वाद वेडिंग प्वाइंट में आठ फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र में प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार की व्यवस्था भाजपा और विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने संभाल रखी है। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों में प्रचार के दौरान सनातन संस्कृति की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर सम्मेलन की जानकारी दे रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.