आगरा, फरवरी 4 -- विवेकानंद हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से 8 फरवरी को गांधीनगर पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में बैठक हुई। संयोजक महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन में वंशीवट पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर जयराम दास महाराज और मोहनी शरण महाराज वृंदावन मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन देंगे। नगर प्रचारक डॉ. इंद्रप्रकाश सोलंकी ने कहा कि सम्मेलन स्वामी विवेकानंद की विचारधारा से प्रेरित है और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करेगा। कृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने इसे हिंदू समाज को संगठित करने का प्रयास बताया। बैठक में मनोज अग्रवाल और अपूर्वा सिंह भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.