शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- जिले के पीएमश्री विद्यालयों में अब बच्चों को शुद्ध आरओ का पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में अलग-अलग पेयजल यूनिट स्थापित की जाएगी। योजना पर कुल 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से बजट जारी कर दिया गया है। महानिदेशक की ओर से जारी किए गए पत्र में बताया गया कि प्रति विद्यालय 50 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत विद्यालयों में स्टील की जंग-रोधी 180 लीटर क्षमता वाली टंकी लगाई जाएगी। साथ ही आरओ सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा, जिससे बच्चों को पूरी तरह शुद्ध और सुरक्षित पानी मिल सकेगा। बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नलों को चाइल्ड फ्रेंडली बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छोटे बच्चे आसानी से पानी ले सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...