कटिहार, फरवरी 1 -- आजमनगर। एक संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब पीकर बवाल करने वाले 8 पियक्कड़ को आजमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमनगर बाजार सहित थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। लोगों के द्वारा दिए गए सूचना के आधार पर आजमनगर पुलिस ने आठ लोगों को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आठ लोगों को न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...