अररिया, फरवरी 7 -- पटेगना। एक संवाददाता सदर प्रखंड के तरौना भोजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 अंतर्गत पेरवाखुरी मुस्लिम टोला में शुक्रवार की देर शाम आग लगने से आठ परिवार के 10 घर जलकर राख हो गये। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पम्पसेट, चापाकल एवं गड्डे की पानी के मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चिंगारी इतनी तेज थी कि अगर गांव के लोग तत्परता नहीं दिखाते तो आग घनी आबादी वाले गांव को अपने चपेट में ले लेता। सूचना पर पलासी प्रखंड से देर से पहुंचे दमकल की गाड़ी आग बुझाने में मदद की। इस अग्निकांड में कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, अनाज, जलावन एवं कीमती दस्तावेज सहित लगभग आठ लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गये। पीड़ितों में वाहिद, जाहिद अली, अकबर अली, अहमद, मोहम्मद, मसोमात फिरोजा खातुन, मसोमात शाहिन खातुन, शमीम अख्तर, य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.