सहरसा, दिसम्बर 16 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी तटबंध के अंदर स्थित सिमरी बख्तियारपुर व सलखुआ प्रखंड के फरकिया इलाके में सड़क निर्माण आज भी सपना बना हुआ है। बाढ़ की मार झेलने वाले इन क्षेत्रों के आठ पंचायत अब भी विकास की मुख्यधारा से दूर हैं। प्रशासनिक उदासीनता का आलम यह है कि यहां पक्की सड़क तो दूर, कच्ची सड़क भी चलने लायक नहीं बची। इससे यहां के लोगों को रोजाना आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि उनकी समस्याओं को सुनने न तो अधिकारी आते हैं और न ही जनप्रतिनिधियों की नजर इस दुर्गम दियारा क्षेत्र पर पड़ती है। तटबंध के अंदर दर्जनों सड़कें और कई पुल खंडहर में बदल चुके हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सिमरी बख्तियारपुर के धनुपुरा - कनरिया, कवैया - रामनगर, दह - कठडूमर और सुखासनी - घोघसम मार्ग हो ...