सीवान, फरवरी 14 -- बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत ई-गोल्डेन कार्डधारी सरकारी अस्पतालों के अलावे जिले आठ निजी अस्पतालों में भी अपना मुफ्त में इलाज करा सकते हैं। निजी अस्पतालों में इस्मत ईएनटी अस्पताल, सना चिल्ड्रेन अस्पताल, रंजन चिकित्सालय, चंद्र ज्योति नेत्रालय, श्री साईं एंड ट्रामा सेंटर, रवि सेवा सदन, शिवा आई अस्पताल व ममता मेडिकल कॉलेज शामिल है। बताया गया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वे सभी प्राइवेट अस्पताल आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास क्लीनिकल एक्ट के तहत सर्टिफिकेट, फायर एनओसी, बिहार पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सर्टिफिकेट, बाय वेस्ट मैनेजमेंट सर्टिफिकेट, स्पेशलिटी डॉक्टर, ब्लड बैंक व बेड के अनुसार पैरामेडिकल स्टाफ रखते हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.