मऊ, दिसम्बर 16 -- मऊ, संवाददाता। महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय में किया गया। इस कार्यक्रम में नवजात बच्चियों के जन्म पर सोहर गीत बजाते हुए आठ नवजात बच्चियों को बेबी किट और माताओं को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कन्या सुमंगला योजना एवं मातृत्व वंदना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विभागीय कार्यक्रम के अनुसार हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन की टीम द्वारा महिला कल्याण विभाग से मिल रही सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओ को सभी हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 108, 1090, 1098, 1076 के बारे में भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन स...