आगरा, अप्रैल 27 -- शहर के लोगों को कासगंज से मेरठ, पीलीभीत व मथुरा के लिए सीधी बस सेवा की सुविधा मिलेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के आदेश के बाद डिपो के द्वारा आठ नए रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। कासगंज डिपो के अधिकारियों ने इन आठ रूटों का निर्धारण व समय सारिणी तैयार कर ली है। परिवहन निगम के द्वारा डिपो के लिए पांच नई बसें भी भेजी गईं हैं। रविवार को कासगंज डिपो के प्रभारी इंदल सिंह ने बताया कि परिवहन निगम के आदेश पर डिपो के द्वारा आठ नए रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों के संचालन के लिए समय सारिणी तैयार कर ली गई है। डिपो को पांच नई बसें मिलने के बाद निगम की 64 व 32 अनुबंधित बसें हैं। इन बसों का समय सारिणी के अनुसार संचालन किया जाएगा। जिससे यात्री निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम के द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.