बगहा, दिसम्बर 4 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय श्रम संसाधन विभाग के द्वारा दिनांक 8 दिसंबर को ब्लॉक कैम्पस (बीएसडीसी) बगहा के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इस दिन 11.00 बजे सुबह से शाम चार बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 08 दिसंबर को ब्लॉक कैम्पस (बीएसडीसी) बगहा के प्रांगण में आयोजित जॉब कैम्प में निजी नियोजक द्वारा विभिन्न पदों यथा-सिक्यूरिटी गार्ड, फायर मैन, सेक्रेटरी, सुपरवाईजर गनमैन पर कार्य करने हेतु कुल 100 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बेहतर मानदेय प्रदान जायेगी। कार्यक्षेत्र गुड़गांव होगा। उन्होंने बताय...