गिरडीह, जनवरी 30 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। नवडीहा ओपी क्षेत्र के जियोटोल से आठ दिनों से लापता मजदूर का शव गुरुवार सुबह सात बजे के लगभग बगल के ढाकीटांड़ गांव के एक कुएं से बरामद किया गया। मजदूर सरजु यादव के 42 वर्षीय पुत्र टेकलाल यादव है। वह अपने पीछे तीन संतानों को छोड़ गए हैं। बताते चलें कि मृतक के परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। इसके पीछे के कारणों को लेकर बताया गया कि वह पहले भी कई बार कई दिनों तक गायब रह चुका है। इसलिए परिजनों को कोई अनहोनी की आशंकाएं नहीं थी। मृतक मिर्गी रोग से ग्रसित था और शराब का आदि था। परिजनों को आशंका है कि वह नशे में कुएं में गिरा होगा और उससे उनकी मौत हो गई। शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नवडीहा ओपी पुलिस ने शव बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया है और मामले ...