कोडरमा, नवम्बर 26 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र के चंदवारा निवासी मनोहर प्रसाद बर्णवाल के लापता 26 वर्षीय पुत्र दर्शील बर्णवाल उर्फ सोनू कुमार की अब तक को पता नहीं चल पाया है। आठ दिनों से लापता दर्शील की सुराग ढूंढने में पुलिस जुटी है, मगर अब तक कोई खास सफलता नहीं मिल पायी है। इधर जैसे-जैसे दिन बीतता जा रहा है, उसे-उसे परिजनों की बैचेनी बढ़ती जा रही है। परिजनों को डर है कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाये। इसको लेकर परिजन कभी थाना तो कभी एसपी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। हालांकि पुत्र की खोजबीन को लेकर परिजन पूर्व में एसपी कार्यालय के समक्ष भी धरना पर बैठे थे। उसके बाद एसपी से मुलाकात कर परिजनों से एसआईटी टीम बनाकर उनके पुत्र की तलाश की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन भी कर दिया गया है। हालांकि आठ दिन...