गिरडीह, फरवरी 21 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के अड़वारा पंचायत अंतर्गत जमुआरी के प्रवासी मजदूर वकील सिंह का शव दस दिनों से मलेशिया में पड़ा हुआ है। बीते 12 फरवरी को मलेशिया में उसका निधन हो गया था। विधायक नागेन्द्र महतो ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में इस मामले को उठाया है। उन्होंने 25 लाख मुआवजा के साथ मजदूर का पार्थिव शरीर गांव भेजने की मांग की है। बता दें कि वकील सिंह मलेशिया में रहकर ट्रांसमिशन लेन के एक कंपनी में मजदूरी करता था। इस बीच तबीयत बिगड़ने पर उसका निधन हो गया था। बताया जाता है कि दो साल पूर्व ही वह मलेशिया गया हुआ था। इस बीच उसके पिता झमन सिंह का निधन हो गया था, मगर छुट्टी नहीं मिलने के कारण वह पिता के श्राद्ध कर्म में भी नहीं पहुंच पाया था। यहां तक की बड़ी बेटी की शादी में भी वह नहीं आ पाया था। वक...