बिहारशरीफ, मार्च 20 -- आठ दिनों से घर नहीं लौटा किशोर, अनहोनी के डर परिवार चिंतित बिहारशरीफ, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले से 12 मार्च से एक किशोर गायब है। परिवार वाले अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। मानपुर थाना क्षेत्र के परोहा निवासी शिव रामकृष्ण नंदन की पत्नी विभा देवी ने बिहार थाने में इसकी सूचना दी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सोमवर्धन 12 मार्च की सुबह 3500 रुपये और कुछ सामान लेकर घर से निकला था। आठ दिन बीतने के बाद भी वह वापस नहीं लौटा है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.