हरिद्वार, नवम्बर 26 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में सुबह और शाम को ठंडक बढ़ने से लोग परेशान हैं। ठंड के कारण धूप की चमक भी फीकी पड़ रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को अधिकतम 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार को न्यूनतम तापमान आधा डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। तापमान घटने के कारण ठंड का अहसास बढ़ रहा है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चलने से शहर में लोग ठंड से जूझ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.