प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर शुक्रवार को आठ ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। गर्मी में परेशान यात्री प्लेटफार्म की फर्श पर बैठे नजर आए। स्टेशन अधीक्षक मो. शमीम ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली-वाराणसी स्पेशल साढ़े चार घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, पीआरएल पैसेंजर डेढ़ घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी दो घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस एक घंटा, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल पौने दो घंटे, वाराणसी दिल्ली स्पेशल छह घंटे, काशी विश्वनाथ एक घंटे विलंब से पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...