कटिहार, जनवरी 31 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंड के आठ टोलों में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 149 बच्चों का री-वैक्सीनेशन किया गया,जिससे बच्चों को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित किया जा सके। इसके साथ ही शिविर में 22 गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीकाकरण दिया गया,ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके। वहीं, विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 178 लोगों के बीच आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर में उपस्थित लोगों को नियमित टीकाकरण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...